AIIMS Full Form in Hindi? दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में मैं आपको AIIMS से जुड़ी सारी जानकारी देने वाला हूँ जैसे AIIMS Ka Full Form क्या होता है, AIIMS क्या है, इसमें एडमिशन कैसे लें इत्यादि | अगर आप इस तरह के सवालों के जवाब की तलाश में हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आये हैं क्यूंकि आज के इस आर्टिकल में मैं आपको एम्स से जुड़े सभी सवालों के जवाब देने वाला हूँ इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े |
अगर आप अपना करियर मेडिकल के फील्ड में बनाना चाहते हैं तो आपने AIIMS का नाम ज़रूर सुना होगा | हर मेडिकल स्टूडेंट इसी कॉलेज में एडमिशन पाना चाहता है, क्यूंकि मेडिकल के क्षेत्र में यह सबसे अच्छा कॉलेज माना जाता है और इसमें बहुत ही कम फ़ीस में आपको बहुत अच्छी पढ़ाई दी जाती है और इसके अलावा इस कॉलेज के प्लेसमेंट भी काफी अच्छे होते हैं | ऐसे में अगर आप भी इस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको इस कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी होनी बहुत ज़रूरी है | जो आज आपको इस आर्टिकल AIIMS Full Form in Hindi के माध्यम से मिल जाएगी |
एम्स फुल फॉर्म (AIIMS Full Form in Hindi)
AIIMS का Full Form होता है “All India Institutes of Medical Sciences” जिसका हिंदी में अर्थ “अखिल भारतीय आयुविज्ञान संसथान” होता है |
- A : All
- I : India
- I : Institutes
- M : Medical
- S : Sciences
एम्स क्या है (What is AIIMS in Hindi)
जैसा कि आपने ऊपर जाना कि AIIMS का पूरा नाम All India Institutes Medical Sciences होता है जिसे हिंदी में अखिल भारतीय आयुविज्ञान संसथान कहा जाता है | एम्स भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित पूरे भारत में फैला सार्वजनिक मेडिकल कॉलेजों का एक संगठन है | इस संगठन का सबसे पुराना AIIMS Institute नई दिल्ली में है | इसका कार्य UG और PG courses के लिए medical education system में उच्च स्तर की शिक्षा का निर्माण करना है |
भारत में कुल 15 AIIMS Institute स्थित है और 8 AIIMS Institute का निर्माण का काम चल रहा है जो जल्द ही बनकर तैयार हो जायेंगे | भारत के प्रदान मंत्री भारत के हर राज्य में एक AIIMS खोलना चाहते हैं जिससे सभी राज्यों के व्यक्ति को आसानी से इलाज मिल सके | इसलिए कुछ सालो में आपको भारत के सभी राज्यों में एक AIIMS देखने को मिल सकता है |
एम्स की स्थापना कब और कैसे हुई (Establishment of AIIMS)
एम्स की स्थापना 1956 में जवाहरलाल नेहरू और अमित कौर के सपनों की नींव पर हुई थी | एम्स की स्थापना Parliament’s Act के द्वारा स्वास्थ्य सेवा के सभी क्षेत्रों में उपलब्धि के पोषण के लिए एक केंद्र के रूप में की गई थी | एम्स कॉलेजों को Institutes of National Importance के रूप में नामित किया गया था और एम्स कॉलेजों में से एक में एडमिशन प्राप्त करना हर मेडिकल स्टूडेंट के लिए एक सपना होता है |
एम्स के कार्य क्या-क्या है
- मेडिकल के क्षेत्र में UG और PG लेवल की स्टडी की सुविधा देना |
- नर्सिंग और डेंटल ट्रीटमेंट की एजुकेशन देना |
- एजुकेशन में इनोवेशन लाना |
- देश की हेल्थ प्रॉब्लम को दूर करने के लिए काबिल डॉक्टर तैयार करना |
- इम्युनिटी आधारित स्टडी और रिसर्च करना |
एम्स में कौन-कौन से कोर्स होते है
आपको बता दे कि एम्स में study और research के अलावा मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए सभी ज़रूरी सुविधाएं मौजूद होती है | मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए एम्स में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन लेवल पर medical और paramedical courses कराए जाते है | एम्स में एक nursing college चलाया जाता है, इसके अलावा medical research की फील्ड में एम्स सबसे आगे है और हर साल इस कॉलेज में 600 से भी ज़्यादा research work पब्लिश किया जाता है | इस कॉलेज में 42 सब्जेक्ट में study और research होती है |
एम्स में एडमिशन के लिए योग्यताएं क्या है
- AIIMS में एडमिशन लेने के लिए आपको उम्र कम से कम 17 साल होना अनिवार्य है |
- इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको physics, chemistry, biology और english सब्जेक्ट के साथ 12th क्लास पास करना ज़रूरी है |
- आपकी 12th की मार्क्स 60% या इससे अधिक होना अनिवार्य है |
AIIMS Exam Pattern
AIIMS का एग्जाम 3 घंटे 30 मिनट का होता है जिसमें 200 objective questions पूछे जाते है | यह पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में होते है | इस एग्जाम में 1 जवाब सही होने पर 1 नंबर दिया जाता है और अगर कोई जवाब गलत होता है तो उसके लिए 1/3 नंबर काट लिए जाते है | इसलिए अगर आप इस एग्जाम को दे रहे हैं तो आपको बहुत अच्छे से तैयारी करनी चाहिए और ज़्यादा से ज़्यादा सही जवाब बनाने की कोशिश करनी चाहिए |
भारत में कुल कितने AIIMS Institute है
अभी भारत में कुल 15 AIIMS institute है जिनके नाम है |
- AIIMS New Delhi
- AIIMS Bhopal
- AIIMS Bhubaneswar
- AIIMS Jodhpur
- AIIMS Patna
- AIIMS Raipur
- AIIMS Rishikesh
- AIIMS Raebareli
- AIIMS Mangalgiri
- AIIMS Nagpur
- AIIMS Gorakhpur
- AIIMS Bhatinda
- AIIMS Kalyani
- AIIMS Bibinagar
- AIIMS Deogarh
निष्कर्ष :
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको AIIMS के बारे में पूरी जानकारी दी जैसे AIIMS Ka Full Form क्या होता है, AIIMS किसे कहते है, AIIMS में कौन-कौन से सब्जेक्ट पढ़ाये जाते है और भारत में अभी कुल कितने AIIMS Institute स्थित है |
अगर आपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो मुझे उम्मीद है कि आपको एम्स के बारे में पूरी जानकारी हो गई होगी | अगर आपको इस आर्टिकल AIIMS Full Form in Hindi से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर ज़रूर बताये ताकि हम जल्द से जल्द आपकी समस्या को दूर कर सके | अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ज़रूर शेयर करें |