अपने नाम की रिंगटोन कैसे बनाएं? जब आप किसी के साथ हो और आपके मोबाइल पर किसी का कॉल आये और आपके मोबाइल पर आपके नाम का रिंगटोन बजे यह सुनकर कितना अच्छा लग रहा है | आपने कई बार किसी के मोबाइल पर देखा होगा कि जब उसके मोबाइल पर कॉल आता है तो उसके नाम का रिंगटोन बजता है जो सुनने में काफी अच्छा लगता है | तो आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूँ कि मोबाइल पर अपने नाम का रिंगटोन किसे सेट करते है इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े |
वैसे तो सभी मोबाइल में पहले से बहुत सारे रिंगटोन होते है जो mobile manufacturing के दौरान अपलोड किये जाते है लेकिन बहुत से लोगों को अपने पसंद का रिंगटोन लगाना होता है इसलिए वह इसे बदलकर अपने पसंद के गाने या फिर अपने नाम का रिंगटोन सेट कर देते है | जी हाँ दोस्तों, आप अपने मोबाइल पर खुद के नाम का रिंगटोन बनाकर सेट कर सकते है जिसे बनाना काफी आसान होता है और इसके लिए आपको कंप्यूटर की भी ज़रुरत नहीं पड़ती है यह आप अपने मोबाइल से बहुत ही आसानी के साथ कर सकते है |
तो चलिए दोस्तों शुरू कर हैं और जानते है कि अपने मोबाइल पर अपने नाम की रिंगटोन कैसे लगाएं (How to set your name ringtone).
अपने नाम की रिंगटोन कैसे बनाएं
वैसे तो अपने नाम की रिंगटोन बनाने के कई तरीके मौजूद है लेकिन आज इस आर्टिकल में मैं आपको ऐसे तरीको के बारे में बताने वाला हूँ जो बेहद आसान है और बहुत ही आसान से तुरंत अपने नाम का रिंगटोन बना सकते हैं और उसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकेंगे तो चलिए उन तरीको के बारे में जानते है |
FDMR से अपने नाम की रिंगटोन कैसे बनाएं
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के ब्राउज़र में जाना है और वहां FDMR सर्च करना है, उसके बाद आपको FDMR (Free Download Mobile Ringtones) के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है |
वेबसाइट open होने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का स्क्रीन open होकर आएगा जैसा आपको ऊपर image में दिख रहा है जहाँ आपको एक सर्च-बॉक्स दिखाई देगा आपको अपना नाम उस सर्च-बॉक्स में लिखकर सर्च करना है |
अपन नाम सर्च करने के बाद आपके सामने आपके नाम की बहुत सारी रिंगटोन की लिस्ट आ जाएगी | आपको जो भी रिंगटोन पसंद आती है आप उस रिंगटोन के लिंक पर क्लिक कर दे |
क्लिक करने के बाद आप के सामने एक पेज open होगा जहाँ आपको डाउनलोड का एक बटन दिखाई देगा आपको उस डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके अपने नाम के उस रिंगटोन को डाउनलोड कर लेना है |
ऊपर बताये गए नियम को फॉलो करने के बाद आपका रिंगटोन डाउनलोड हो जाएगा | डाउनलोड हो जाने के बाद आप अपने मोबाइल की सेटिंग में जाकर उस रिंगटोन को अपने मोबाइल के डिफ़ॉल्ट रिंगटोन से बदल दे और अपने नाम का रिंगटोन सेट कर लें |
अपने मनचाहे नाम के लिए request कैसे करें
अगर आपको ऊपर बताये गए नियम से रिंगटोन बनाने में दिक्कत हो रही है या फिर आपको आपके नाम की रिंगटोन इन्टरनेट पर नहीं मिल रही है तो आप ऊपर बताये गए वेबसाइट FDMR पर अपने मनचाहे रिंगटोन के लिए request ringtone कर सकते है तो चलिए इसके नियम के बारे में जानते है |
आपको सबसे पहले FDMR वेबसाइट को open करना है |
वेबसाइट open होने के बाद आपको इसमें request ringtone का आप्शन नज़र आयेगा आपको उस पर क्लिक कर देना है |
क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज open होगा जहाँ आपको फेसबुक का लिंक दिखाई देगा आपको अपने मनपसंद रिंगटोन के लिए उस फेसबुक पेज पर क्लिक कर देना है |
फेसबुक पेज open होने के बाद आप जिस भी तरह का रिंगटोन चाहते हैं उसका नाम मैसेज बॉक्स में लिखकर सेंड कर दें | कुछ दिनों के बाद आपको अपने मनचाहे रिंगटोन को डाउनलोड करने के लिए रिप्लाई आ जाएगी आप उस रिंगटोन को डाउनलोड करके अपने रिंगटोन में सेट कर सकते हैं |
APPS से अपने नाम का ringtone कैसे बनाएं
दोस्तों अगर आपको ऊपर बताया गया तरीका मुश्किल लगता है या फिर आप वेबसाइट के ज़रिये रिंगटोन नहीं बनाना चाहते हैं तो आप एंड्राइड एप्प के ज़रिये भी अपने नाम का रिंगटोन बना सकते है | Playstore पर बहुत सारे apps मौजूद है जिसकी मदद से आप बड़े ही आसानी से रिंगटोन बना सकते है | तो चलिए जानते हैं कुछ apps के बारे में जिसका इस्तेमाल ज़्यादातर लोग रिंगटोन बनाने में करते है |
1. My Name Ringtone Maker
यह रिंगटोन बनाने के सबसे अच्छे एप्प में से एक है | इसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपने नाम का रिंगटोन बना सकेंगे | इसमें बहुत सी फंक्शन दी गई है जैसे आप इस एप्प की मदद से किसी भी गाने को कट करके अपने रिंगटोन में सेट कर सकते है | इसमें लड़का और लड़की दोनों की आवाज़ की सुविधा है अप जिस आवाज में अपना रिंगटोन बनान चाहते है उस आवाज़ में बना सकते है | इस एप्लीकेशन को playstore पर 4.1 की रेटिंग दी गई है और इसे 1 crore से भी ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है |
2. Name Ringtones Music
यह एप्लीकेशन भी रिंगटोन बनाने के लिए काफी लोकप्रिय है | इसमें रिंगटोन बनाना काफी आसान होता है | इसमें आपको जो भी रिंगटोन बनाना है आपको वह लिखना होता है और आपका वह रिंगटोन बनकर तैयार हो जाएगा | इस एप्लीकेशन को playstore पर 4.8 रेटिंग दी गई है और इस app को 10 लाख से भी ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है |
निष्कर्ष :
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको अपने नाम की रिंगटोन कैसे बनाएं इसके बारे में बताया और साथ है अपने नाम के रिंगटोन बनाने के कुछ apps के बारे में भी बताया | आप ऊपर बताये गए नियम को फॉलो करके बड़े ही आसानी से रिंगटोन बना सकते है और अपने मोबाइल पर सेट कर सकते हैं |
अगर आपको Apne Naam Ka Ringtone Kaise Banaye इसमें दिक्कत आ रही है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर ज़रूर बताये | औअर अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ज़रूर शेयर करें |