Bill Gates Biography in Hindi? दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम Bill Gates के बारे में बात करने वाले हैं जो Microsoft कंपनी के मालिक है | इसके अलावा बिल गेट्स सबसे ज़्यादा समय तक दुनिया के सबसे अमीर इंसान रह चुके हैं और वर्तमान में वह दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान है | अगर आप बिल गेट्स के जीवन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े ताकि आपको इस महान व्यक्ति के बारे में पता चल सके और इनके जीवन से कुछ सीख ले सके | तो चलिए शुरू करते हैं और बिल गेट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं |
Bill Gates Biography in Hindi (बिल गेट्स का जीवन परिचय)
बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका के Seattle, Washington में हुआ था | बिल गेट्स का पूरा नाम William Henry Gates है | बिल गेट्स के पिता का नाम William Henry Gates Senior है जो पेशे से एक वकील थे और उनकी माता का नाम Mary Maxwell Gates है जो कई यूनिवर्सिटी में हेड के रूप में काम कर चुकी थी | बिल गेट्स की दो बहने है बड़ी बहन का नाम Kristi Gates और छोटी बहन का नाम Libby Gates है |
बिल गेट्स की संपत्ति, उम्र, शिक्षा (Bill Gates Net Worth, Age, Education)
Full Name | William Henry Gates |
Father’s Name | William Henry Gates Senior |
Mother’s Name | Mary Maxwell Gates |
Date of Birth | 28 October 1955 |
Birth Place | Seattle, Washington, USA |
Sisters | Kristi Gates, Libby Gates |
Wife | Melinda French Gates |
Children | Jennifer Katharine Gates, Phoebe Adele Gates & Rory John Gates |
Education | Harvard University (Drop-Out) |
Profession | Software Developer, Investor & Entrepreneur |
Net Worth | $126 Billion (9.14 Lakh Crore) |
Website | Gatesnotes.com |
Education of Bill Gates in Hindi (बिल गेट्स की शिक्षा)
बिल गेट्स जब 13 साल के हुए तब उनके माता-पिता ने उनका दाखिला Lakeside School में करवा दिया जो उस समय Seattle का सबसे बड़ा और अच्छा स्कूल था | बिल गेट्स इस स्कूल में पढ़ने-लिखने में काफी होशियार साबित हुए, उनके अन्दर बचपन से ही पढ़ने-लिखने की एक अलग ही भूख थी | बिल गेट्स अपने क्लास के किताब पढ़ने के साथ-साथ encyclopedia भी पढ़ते थे |
साल 1969 में बिल गेट्स ने अपने हाई-स्कूल की पढ़ाई शुरू की | यह वह समय था जब इंसान पहली बार चाँद पर गए थे और यह मिशन को पूरा करने में कंप्यूटर का बहुत बड़ा योगदान था | उस वक़्त Shuttle नाम की एक कंपनी ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर सिखाने और जानने के लिए Lakeside School को अपना एक कंप्यूटर दिया | बिल गेट्स को पहले से ही नई-नई चीजों को सीखने का शौक था इसलिए उन्होंने अपना एडमिशन कंप्यूटर क्लास में करवा लिया |
बिल गेट्स का मन कंप्यूटर में लगने लगा और वह अपना ज़्यादा से ज़्यादा समय इस पर देने लगे | बिल गेट्स को यह जानने की उत्सुकता रहती थी कि आखिर यह कंप्यूटर काम कैसे करता है | बहुत कम समय में ही उन्होंने Basic Programming सिख ली और 13 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना पहला गेम Tic Tac Toe को बना दिया |
Ratan Tata Biography in Hindi – रतन टाटा की संपत्ति, उम्र, शिक्षा
बिल गेट्स का करियर, संघर्ष और सफलता
Seattle में बिल गेट्स की मुलाकात Paul Allen से हुई जो उनसे दो साल सीनियर थे और वो भी बिल गेट्स की तरह कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में इंटरेस्ट रखते थे | बिल गेट्स और पॉल एलन दोनों ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में एक्सपर्ट बनने के सपने देखने लगे और दोनों ने मिलकर एक प्रोग्राम बनाया जो शहर के Traffic Flow को measure करते था | इस ट्रैफिक प्रोग्राम को बेचकर उन दोनों ने $20,000 कमायें |
15 वर्ष की उम्र में इतना बड़ा सफलता को देखते हुए बिल गेट्स बड़े बिजनेसमैन बनने की सपना देखने लगे और उन्होंने अपना खुद का बिज़नस शुरू करने के बारे में सोचा लेकिन उनके पिता ने उनको मना कर दिया और उनका एडमिशन Harvard University में करा दिया | लेकिन यहाँ वह अपना समय कॉलेज में कम और कंप्यूटर में ज़्यादा देने लगे |
बिल गेट्स के जीवन में बड़ा मोड़ तब आया जब Altair Company के मालिक ED Robert अपने mini computer के लिए सॉफ्टवेर बनाने के लिए किसी की तलाश कर रहे थे | तब बिल गेट्स और पॉल एलन उनके पास गए और Altair Company के लिए सॉफ्टवेर बनाने का आर्डर लिया | बिल गेट्स और पॉल एलन दो महीनो की मेहनत के बाद वो सॉफ्टवेर बना लिया और उसे बेच भी दिया | उस पैसे से बिल गेट्स ने पॉल एलन के साथ मिलकर 19 साल की उम्र में Microsoft कंपनी की शुरुआत की | बिल गेट्स इस कंपनी के साथ इतना ज़्यादा involve हो गए कि उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से drop-out ले लिया |
उस वक़्त कंप्यूटर की सबसे बड़ी कंपनी IBM अपनी personal computer लांच करने जा रही थी और उन कंप्यूटर के लिए IBM को operating system की ज़रुरत थी | तब बिल गेट्स ने IBM के सामने प्रस्ताव रखा कि वो IBM के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाकर तैयार करेंगे | लेकिन उन्होंने सॉफ्टवेर बनाने के बजाये एक छोटी सॉफ्टवेर कंपनी से MS-DOS नाम की ऑपरेटिंग सिस्टम को $50,000 में ख़रीदा और उसमें थोड़ा बहुत बदलाव करके IBM की पर्सनल कंप्यूटर में डाल दिया |
यह बिल गेट्स का मास्टर स्ट्रोक था जिसमें वो ऑपरेटिंग सिस्टम को बेचा नहीं बल्कि सभी कंप्यूटर में अपना ऑपरेटिंग सिस्टम install कर दिया और हर कंप्यूटर पर ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने की लाइसेंस फ़ीस चार्ज की | इसके बाद साल 1986 में Microsoft Windows लांच हुआ और हर दर साल विंडोज के नए ऑपरेटिंग सिस्टम मार्किट में आते रहे | हर कंप्यूटर पर ऑपरेटिंग सिस्टम की अलग से लाइसेंस फ़ीस की वजह से बिल गेट्स पैसे कमाते रहे और अभी भी कमा रहे हैं |
Zayn Malik Biography in Hindi – जैन मलिक संपत्ति, उम्र, गर्लफ्रेंड
बिल गेट्स के जीवन से जुड़ी कुछ बाते
बिल गेट्स ने साल 1994 में Melinda French से शादी कर ली थी जिनसे उनके तीन बच्चे हैं | साल 2009 में Bill Gates और Warren Buffett जो की एक अच्छे दोस्त है, इन दोनों ने मिलकर एक संस्था की शुरुआत की है जिसका नाम Thegivingpledge है | इस संस्था में वह अपने जैसे billionaire से अपनी आधी संपत्ति दान करने के लिए Pledge sign करवाते हैं |
बिल गेट्स ने साल 2000 में अपनी पत्नी और अपने नाम से एक संस्था खोली है जिसका नाम Bill & Merinda Gates Foundation हैं | जिसमें वह pledge किया है कि पूरी दुनिया में बीमारी से लड़ने के लिए वह ग़रीबो की मदद करेंगे और इस foundation में वो अपनी 90 पर्तिशत संपत्ति दान कर देंगे जिसमे अभी तक वह $27 Billion दान कर चुके हैं |
जब बिल गेट्स अपने स्कूल में थे तब उन्होंने अपने टीचर से कहा था कि वह 30 साल की उम्र तक करोड़पति बन जायेंगे और सहयोग ऐसा हुआ कि 31 साल की उम्र में बिल गेट्स अरबपति बनकर दिखा दिया | अपने कॉलेज छोड़ने पर बिल गेट्स ने कहा था, मैं कॉलेज में कुछ सब्जेक्ट में fail हो गया था और मेरे सारे दोस्त पास हो गए थे, आज वो माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंजिनियर हैं और मैं माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में मालिक हूँ |
बिल गेट्स की संपत्ति (Net Worth of Bill Gates in Hindi)
बिल गेट्स की कुल संपत्ति लगभग $126 Billion है जो भारतीय रुपयों में 9.14 लाख करोड़ रूपये होता है | बिल गेट्स की कमाई का प्रमुख हिस्सा माइक्रोसॉफ्ट के शेयर से आता है और बाकी बड़ा हिस्सा उनके द्वारा शुरू किये गए अलग-अलग संगठन और पर्सनल निवेश से आता है |
Name | Bill Gates |
Net Worth (2022) | $126.3 Billion |
Net Worth (Indian Rupees) | 9.14 Lakh Crore INR |
Yearly Income | $4 Billion+ |
Monthly Income | $330 Million+ |
Per Day Income | $10,959,000 |
Per Hour Income | $456,625 |
Per Minute Income | $7,610 |
Per Second Income | $127 |
बिल गेट्स के द्वारा कही गई कुछ बाते (Thought of Bill Gates in Hindi)
जब आपके हाथ में पैसा होता है तब आप खुद को भूल जाते है, लेकिन जब आपके हाथ खाली होते हैं तब पूरी दुनिया ये भूल जाते हैं कि आप कौन है |
यदि आप गरीब घर में पैदा हुए है तो ये आप की गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीब ही मर जाते हैं तो ये आप की गलती है |
Bill Gates एक दिन में कितना कमाते हैं?
Bill Gates की एक दिन की कमाई लगभग $10,959,000 है |
बिल गेट्स की पत्नी का नाम क्या है?
बिल गेट्स की पत्नी का नाम Melinda French Gates है |
बिल गेट्स किस देश के निवासी है?
बिल गेट्स अमेरिका के निवासी है |
बिल गेट्स का पूरा नाम क्या है?
बिल गेट्स का पूरा नाम William Henry Gates है |
निष्कर्ष :
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको दुनिया के महान इंसान और माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स के बारे में बताया और उनके जीवन के बारे में भी विस्तार से जाना | अगर आपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो मुझे उम्मीद है कि आपको बिल गेट्स के जीवन के बारे में पूरी जानकारी हो गई होगी |
अगर आपको इस आर्टिकल Bill Gates Biography in Hindi से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर ज़रूर बताये | और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज़रूर शेयर करें ताकि ज़्यादा से ज़्यादा बिल गेट्स के जीवन के बारे में जान सके और उनसे inspire हो सके |