CSK Ka Malik Kaun Hai? जैसा की आपको पता है की IPL(2021) वापस से शुरु हो चूका है | तो आज के इस आर्टिकल में हमलोग IPL (2021) से जुड़ी एक टीम चेन्नई सुपर किंग के बारे में विस्तार रूप से जानेंगे तो चलिए शुरु करते बिना समय गवाए |
जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में आईपीएल कितना लोकप्रिय है लोग बेसब्री से इसका इंतज़ार करते हैं | यह एक क्रिकेट टूर्नामेंट होता है जो BCCI के द्वारा कराया जाता है इसमें कई टीम हिस्सा लेती है जो भारत के शहरो के नाम पर रखी जाती है और इन सभी टीम के अलग-अलग मालिक होते है | इन्ही टीम में से एक टीम का नाम चेन्नई सुपर किंग है |
आप इस टीम के बारे में ज़रूर जानते होंगे या फिर यह टीम आपका favourite टीम भी हो | लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग टीम का मालिक कौन है शायद नहीं क्यूंकि हमने इसे जानने की कोशिस ही नहीं की इसीलिए आज के इस आर्टिकल में मैं आपको इसके बारे में जानकारी देने वाला हूँ |
CSK का मालिक कौन है : Owner of CSK Team in Hindi
आपको ये बता दे की चेन्नई सुपर किंग का मालिक एन. श्रीनिवासन (N.Srinivasan) है | ये एक जाने-माने और बहुत ही बड़े Businessman है आपने इंडिया सीमेंट का नाम सुना होगा तो ये भी जान ले की एन श्रीनिवासन इंडिया सीमेंट के वाइज चेयरमैन, एमडी सीईओ है | पहले ये भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे ,अगर इनकी सालाना सैलरी की बात करे तो ये साल में लगभग 78 करोड़ से भी ज्यादा का इनकम करते है |
CSK का अब तक का इतिहास
चेन्नई सुपर किंग IPL के एक मजबूत टीम में से एक है | आपको ये बता दे की चेन्नई सुपर किंग अब तक सात बार Final खेल चुकी है जिसमें तीन बार final मैच को जीत trophy अपने नाम किया और चार बार उनको हार का सामना करना पड़ा | मुंबई इंडियन के बाद आगर कोई टीम सबसे जायदा बार आईपीएल की trophy को अपने नाम किया है तो वो चेन्नई सुपर किंग है |
इस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है ये नाम अपने आप में एक बहुत ही बड़ा नाम है | महेंद्र सिंह धोनी एक सफल कप्तान के साथ-साथ अच्छे बल्लेबाज और एक बहुत ही बेहतरीन विकेट किपर भी है | चेन्नई सुपर किंग अगर तीन बार IPL का final trophy अपने नाम की है तो इसमें महेंद्र सिंह धोनी का योगदान सबसे ऊपर रखा जायेगा |
CSK का कप्तान कौन है : Captain of CSK in Hindi
चेन्नई सुपर किंग का कप्तान Mahendra Singh Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी) हैं, जो की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है| आपको ये बता दें महेंद्र सिंह धोनी एक सफल कप्तान के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज और विकेट किपर भी है| खेल जगत में इनका नाम टॉप के खिलाड़ियों में आता है और इनके नाम कई खिताब दर्ज है|
अगर मैं इनके बारे बताने लग जाऊ तो बहुत समय लग जायेगा अगर आप लोग चाहते है महेंद्र सिंह धोनी के बारे में और भी जानकारी मैं आपको बताऊँ तो निचे Comment Box में comment करके ज़रूर बताएं, मैं आपको एक अलग आर्टिकल में महेंद्र सिंह धोनी के biography के बारे में बताऊंगा|
IPL(2021) में खेल रहे CSK खिलाड़ियों के नाम
- Faf du Plessis
- Ruturaj Gaikwad,
- Suresh Raina
- Ambati Rayudu
- Jagadeesan (wk)
- Robin Uthappa
- MS Dhoni (c/wk)
- Ravindra Jadeja
- Sam Curran
- Dwayne Bravo
- Karn Sharma
- Sai Kishore
- Mitchell Santner
- Imran Tahir
- Deepak Chahar
- Shardul Thakur
- Lungi Ngidi
- KM Asif
- Moeen Ali
- K Gowtham
- CheteshwarPujara,
- M Harisankar Reddy
- Bhagath Varma
- C Hari Nishanth
- Jason Behrendor
IPL(2021) में खेल रहे सारे खिलाड़ियों के नाम ऊपर दिए गये सूचि में अंकित है, चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ियों में से किसी का प्रदर्शन अगर ख़राब हो या किसी को गंभीर चोट लग जाये तो अन्य खिलाड़ियो से उनको replace किया जाता है|
CSK टीम के मैच और प्रदर्शन
आपको यह तो पता चल ही गया होगा कि csk टीम का मालिक कौन है| अब हम बात करते है कि इस टीम का अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा है और इस टीम ने कितने मैच जीती और हारी है जिसकी लिस्ट नीचे है|
Year | Total Matches | Wins | Loses |
---|---|---|---|
2008 | 16 | 9 | 7 |
2009 | 15 | 8 | 6 |
2010 | 16 | 9 | 7 |
2011 | 16 | 11 | 5 |
2012 | 19 | 10 | 8 |
2013 | 18 | 12 | 6 |
2014 | 16 | 10 | 6 |
2015 | 17 | 10 | 7 |
2016 | Team was suspended | ||
2017 | Team was suspended | ||
2018 | 16 | 11 | 5 |
2019 | 17 | 10 | 7 |
2020 | 14 | 6 | 8 |
2021 | 8 | 6 | 2 |
Total | 187 | 112 | 73 |
IPL में अब तक CSK के अलावा कौन-कौन टीम ने ट्रोफी अपने नाम किया है
Year | IPL Winner |
---|---|
2008 | Rajasthan Royal |
2009 | Deccan Chargers |
2010 | Chennai Super Kings |
2011 | Chennai Super Kings |
2012 | Kolkata Knight Riders |
2013 | Mumbai Indians |
2014 | Kolkata Knight Riders |
2015 | Mumbai Indians |
2016 | Sunrises Hyderabad |
2017 | Mumbai Indians |
2018 | Chennai Super Kings |
2019 | Mumbai Indians |
2020 | Mumbai Indians |
यह भी पढ़े :
दोस्तों, आज आपने जाना कि CSK का मालिक कौन है, चेन्नई सुपर किंग के रिकॉर्ड और प्रदर्शन, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ी कौन-कौन है इत्यादि | अगर आपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो मुझे उम्मीद है कि आपको चेन्नई सुपर किंग के बारे में काफी जानकारी मिल गई होगी | अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर ज़रूर बताये और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ज़रूर शेयर करें |