Garima Parihar Biography in Hindi (Age, Education, Family, Career, Net-Worth, Boyfriend) गरिमा परिहर का जीवन परिचय (उम्र, शिक्षा, परिवार, करियर, नेट-वर्थ, बॉयफ्रेंड)
गरिमा परिहर इंडियन टेलीविज़न की एक बेहद खुबसूरत अभिनेत्री है | यह टेलीविज़न शो में अपने एक्टिंग की वजह से जानी जाती है | यह टेलीविज़न शो “काटेलाल एंड संस” की वजह से काफी फेमस है | इन्होंने साल 2015 में “मेरे अंगने में” टीवी शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी | वर्तमान में यह एक सफल और फेमस एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल भी है |
आज के इस आर्टिकल में हम गरिमा परिहार के बायोग्राफी के बारे में बात करने वाले हैं | जैसे; गरिमा परिहर का जन्म कब और कहाँ हुआ था, इनकी शुरूआती जीवन कैसी थी, इनके बॉयफ्रेंड कौन है, गरिमा की कुल संपत्ति कितनी है आदि | अगर आप इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े | क्योंकि इस आर्टिकल में मैंने गरिमा परिहर से जुड़ी सभी सवालों के जवाब दिए हैं |
गरिमा परिहर का जीवन परिचय (Garima Parihar Biography in Hindi)
नाम (Name) | गरिमा परिहर (Garima Parihar) |
ऊप नाम (Nick Name) | गरी |
जन्मतिथि (Date of Birth) | 24 मार्च |
जन्म स्थान (Birth Place) | सिरोही, राजस्थान |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
पेशा (Profession) | एक्ट्रेस |
डेब्यू (Debut) | मेरे अंगने में (2015) |
नेट-वर्थ (Net-Worth) | 28 लाख |
गरिमा परिहार की शुरूआती जीवन (Early Life of Garima Parihar)
गरिमा परिहर का जन्म 24 मार्च को राजस्थान के सिरोही में हुआ था | इनका जन्म किस साल हुआ था इसकी जानकारी गरिमा ने नहीं दी है | इसके अलावा इनके माता-पिता का क्या नाम है इसकी जानकारी भी इन्टरनेट पर मौजूद नहीं है | इनका एक भाई और एक बहन भी है | इनके भाई का नाम मनीष परिहर है और इनकी बहन का नाम प्रीती परिहर है |
गरिमा का निक नाम “गरी” है | गरिमा के जन्म के कुछ सालो के बाद इनके माता-पिता मुंबई चले गए | गरिमा मुंबई में ही बड़ी हुई और वर्तमान में मुंबई ही इनका होमटाउन है |
गरिमा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई कहाँ से की है इसकी जानकारी इन्टरनेट पर नहीं दी गई है | लेकिन, इन्होंने मुंबई के एक यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है |
लम्बाई (Height) | 5 फीट 4 इंच |
वजन (Weight) | 55 किलोग्राम |
बॉडी साइज़ (Body Size) | 30-26-30 |
आँखों का रंग (Eye Color) | काला |
बालो का रंग (Hair Color) | काला |
गरिमा परिहर का करियर (Career of Garima Parihar)
गरिमा का जन्म राजस्थान के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था | इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में सीरियल “मेरे अंगने में” से शुरू की थी | इस सीरियल में गरिमा ने नमिता श्रीवास्तवा सिंह का रोल प्ले की थी | इस सीरियल को पार्थो मित्रा ने डायरेक्ट किया था | यह सीरियल 15 जून 2015 को शुरू हुआ और 5 अगस्त 2017 को ख़तम हो गया था |
इसके बाद साल 2017 में सीरियल “रिश्ता लिखें हम नया” के लिए इनका सिलेक्शन हुआ | यह एक इंडियन टेलीविज़न ड्रामा था जिसे प्रिंस धीमन और हुमा पवन सिंह ने डायरेक्ट किया था | इस सीरियल में यह मोहाना राष सिंह का रोल प्ले कर रही थी | यह सीरियल 7 नवम्बर 2017 से लेकर 1 जून 2018 तक चला | इस सीरियल के द्वारा गरिमा को काफी लोकप्रियता मिली |
इसके एक साल के बाद साल 2018 में इन्हें सीरियल “विक्रम बेताल की रहस्य गथा” काम करने का मौका मिला | यह एक म्य्थोलॉजिकल सीरियल था जिसके डायरेक्टर वैभव मुथा थे | इस सीरियल में गरिमा परिहर ने मदासेना का किरदार किया था | यह सीरियल ज़्यादा दिनों तक नहीं चली | यह 16 अक्टूबर 2019 को शुरू होकर 24 मई 2019 को ख़तम हो गया |
इसके बाद साल 2020 में इन्होंने सीरियल “संतोषी माँ” में देवी परवती का किरदार किया | इसके अलावा साल 2020 में यह सीरियल “लाल इश्क” में भी नज़र आई थी |
साल 2020 में इन्हें फेमस सीरियल “कसौटी जिंदगी की” के लिए सेलेक्ट किया गया | यह एक इंडियन ड्रामा सीरियल है जिसके डायरेक्टर मुज़म्मिल देसाई है | गरिमा इस सीरियल में टापुर बासु का रोल प्ले कर रही थी | इस सीरियल में गरिमा साइड रोल प्ले कर रही थी | इस सीरियल के बाद गरिमा को बहुत ज़्यादा लोकप्रियता मिली | वर्तमान में गरिमा म्यूजिक विडियो, सीरियल और एडवरटाइजिंग जैसे काम कर करी है |
गरिमा परिहर की पसंद और नापसंद (Likes & Dislikes of Garima Parihar)
पसंदीदा भोजन (Favourite Food) | पास्ता |
पसंदीदा फल (Favourite Fruit) | स्ट्रॉबेरी |
पसंदीदा एक्टर (Favourite Actor) | शाहरुख़ खान |
पसंदीदा एक्ट्रेस (Favourite Actress) | दीपिका पादुकोण |
पसंदीदा फिल्म (Favourite Film) | Unknown |
पसंदीदा गाना (Favourite Song) | तू ही है मुझको बता दे |
पसंदीदा सिंगर (Favourite Singer) | पलक मुचल |
पसंदीदा रंग (Favourite Color) | हरा |
गरिमा परिहर की कुल संपत्ति (Net-Worth of Garima Parihar)
गरिमा परिहर की कुल संपत्ति लगभग 28 लाख रूपये आंकी गई है | यह अपने एक एपिसोड करने के लगभग 30 से 40 हज़ार रूपये लेती है |
गरिमा परिहर से जुड़ी कुछ ख़ास बातें
- गरिमा परिहर को डांस करना और योग करना काफी पसंद है |
- इन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीरियल “मेरे अंगने में” से निम्मी के किरदार से किया था | इस सीरियल में इनके अभिनय की काफी तारीफ़ की गई थी |
- यह अपने फिटनेस का बहुत ज़्यादा ध्यान रखती है और अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए सख्त डाइट भी करती है |
- गरिमा कुछ टीवी एड्स और प्रिंट शूट में भी काम कर चुकी है |
- गरिमा को साल 2020 में सब टीवी पर आया शो कांतिलाल एंड संस में देखा गया था |
गरिमा परिहर की कुछ तस्वीर (Images)
निष्कर्ष :
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल (Garima Parihar Biography in Hindi) में मैंने आपको गरिमा परिहर के जीवन के बारे में जानकारी दी है | अगर आपने इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ा होगा तो मुझे उम्मीद है कि आपको गरिमा परिहर के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी | अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर ज़रूर बताएं | और अगर आपको यह आर्टिकल (गरिमा परिहर बायोग्राफी) पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ज़रूर शेयर करें |
यह भी पढ़े :