IAS Full Form in Hindi? दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आईएस के बारे में जानेंगे कि आईएएस क्या होता है, IAS Ka Full Form क्या होता है, आईएएस का क्या काम होता है, आईएएस का हमारे समाज में क्या भूमिका होती है, आईएएस कैसे बने जाते है, आईएएस बनने के लिए क्या-क्या योग्यताएं ज़रूरी होती है इत्यादि | इस तरह के सभी सवालों के जवाब आज आपको इस आर्टिकल से मिल जायेंगे इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े |
हर किसी का अपने जिंदगी में सपना होता है कि वह आगे चलकर कुछ न कुछ बने किसी का सपना डॉक्टर बनने का होता है, किसी का इंजिनियर तो किसी का सपना आईएएस बनने का होता है और इसके लिए वह कड़ी मेहनत करते है | लेकिन एक आईएएस ऑफिसर बनना इतना आसान नहीं होता है इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ smart study की भी ज़रुरत पड़ती है | इसलिए आज के इस आर्टिकल IAS Full Form in Hindi में आईएएस के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ |
तो चलिए शुरू करते है और सबसे पहले जानते है कि आईएएस का फुल फॉर्म क्या होता है और आईएएस किसे कहते है |
आईएएस का फुल फॉर्म (IAS Full Form in Hindi)
IAS का Full Form “Indian Administrative Service” होता है जिसे हिंदी में “भारतीय प्रशासनिक सेवा” भी कहा जाता है |
- I : Indian (भारतीय)
- A : Administrative (प्रशासनिक)
- S : Service (सेवा)
IAS भारत की सर्वाशेष्ट पढ़ाई में से एक मानी जाती है | इसमें भारती होने के लिए हर साल लाखो स्टूडेंट अप्लाई करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही स्टूडेंट की भर्ती इसमें हो पता है | IAS का फुल फॉर्म जानने के बाद अब हम जानते हैं कि आईएएस कहते किसे है |
आईएएस क्या है (What is IAS in Hindi)
Indian Administrative Service (IAS) जिसे ब्रिटिश शासन के दौरान Imperial Civil Service के नाम से जाना जाता था | एक आईएएस ऑफिसर के पास असीमित शक्ति और अधिकार होता है | IAS भारत सरकार की अखिल भारतीय सेवाओं की प्रशासनिक शाखा है | इसे भारत की प्रमुख central civil service भी माना जाता है | आईएएस भारतीय पुलिस सेवा के साथ-साथ सभी भारतीय सेवाओं की तीन भुजाओं में से एक है जो central civil services और indian forest service में से एक है |
IAS भारत सरकार की प्रमुख प्रशासनिक सिविल सेवा है | यह इस देश की नौकरशाही और प्रशासन की नींव के रूप में कार्य करता है | IAS सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से UPSC द्वारा दी जाने वाली 24 सेवाओं की सूची में से सबसे शीर्ष पर है | IAS अधिकारियों की भर्ती civil services examination के माध्यम से की जाती है जो दुनिया की सबसे कठिन competitive exams में से एक होने के लिए प्रसिद्ध है |
Union Public Service Commission इस परीक्षा को आयोजित करने वाली केंद्रीय एजेंसी है | हर साल लगभग 10 लाख छात्र IAS अधिकारी बनने के लिए इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन उनमें से कुछ (लगभग 0.2%) ही इस परीक्षा में पास कर पाते हैं |
आईएएस परीक्षा के लिए योग्यताएं (Eligibility Criteria of IAS)
- आईएएस परीक्षा के लिए कैंडिडेट को इंडिया, नेपाल या भूटान का होना चाहिए |
- आईएएस बनने के लिए आपको ग्रेजुएशन में किसी भी सब्जेक्ट या स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना ज़रूरी है |
- अगर आप general category में आते हो आपकी उम्र 21 से 32 साल के बीच हिने चाहिए और इस category के स्टूडेंट सिर्फ 6 बार इस एग्जाम को दे सकते है |
- SC/ST के लिए उम्र 21 से 37 साल होनी चाहिए और इस category के लिए कोई लिमिट नहीं है आप जितनी बार चाहे एग्जाम दे सकते है |
- OBC category के लिए उम्र 21 से 35 साल होनी चाहिए और इस category के स्टूडेंट 9 बार इस एग्जाम को दे सकते है |
- फिजिकल डिसएबल कैंडिडेट के लिए उम्र 21 से 42 साल रखा गया है और इस केटेगरी में general और OBC स्टूडेंट 9 बार एग्जाम दे सकते है जबकि SC/ST स्टूडेंट के लिए कोई लिमिट नहीं है वह अनलिमिटेड बार इस एग्जाम को दे सकते है |
Category | Age Limit | Attempts |
---|---|---|
General | 21 – 32 | 6 |
OBC | 21 – 35 | 9 |
SC/ST | 21 – 37 | Unlimited |
Physical Disable | 21 – 42 | General – 9 OBC – 9 SC/ST – Unlimited |
IAS ऑफिसर कैसे बने (How to become IAS officer)
IAS ऑफिसर बनने के लिए आपको सबसे पहले किसी भी स्ट्रीम में 12th क्लास पास करना होगा | 12th क्लास पास करने के बाद आपको किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन पूरा करना होगा | अगर आप आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आपका ग्रेजुएट होना ज़रूरी है तभी आप UPSC की civil service exam में बैठ सकते है | बिना ग्रेजुएशन डिग्री के आप इस एग्जाम को नहीं दे सकते हैं |
ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद आपको UPSC एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा या फिर आप चाहे तो ग्रेजुएशन के final year में भी इस एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते है | तो अगर आप IAS, IPS, IRS के एग्जाम देना चाहते हैं तो इन सभी एग्जाम के लिए आपको UPSC एग्जाम देना होगा क्यूंकि UPSC ही इन सभी एग्जाम को conduct करती है |
इस एग्जाम को तीन चरणों में कराया जाता है पहला है Preliminary Examination दूसरा है Mains Examination और आखिर में Interview होता है | अगर आप आईएएस बनना चाहते हैं तो आपको इन सभी एग्जाम में पास होना ज़रूरी है | तो आइये इन सभी एग्जाम के बारे में जानते हैं |
Preliminary Examination
UPSC एग्जाम के लिए अप्लाई करने के बाद आपको सबसे पहले इस एग्जाम को देना होता है | यह एग्जाम में 2 पेपर होते है | पहले पेपर में 200 नंबर के 100 objective questions पूछे जाते है और दुसरे पेपर में 200 नंबर के 80 objective questions पूछे जाते है | इस एग्जाम को पास करने के बाद ही आप next round में जा सकते है |
Paper | No. of Questions | Marks | Duration |
---|---|---|---|
General Studies I | 100 | 200 | 2 hours |
General Studies II (CSAT) | 80 | 200 | 2 hours |
Mains Examination
पहले एग्जाम को पास करने के बाद आपको इस एग्जाम को पास करना होता है जो काफी मुश्किल होता है | इस एग्जाम में कुल 9 पेपर होते है और बहुत कम कैंडिडेट ही इस एग्जाम को पास कर पाते है | जो कैंडिडेट Preliminary Exam पास करते है वही लोग इस एग्जाम को दे सकते है |
Paper | Subject | Marks | Duration |
---|---|---|---|
Paper A | Compulsory Indian Language | 300 | 3 hours |
Paper B | English | 300 | 3 hours |
Paper I | Essay | 250 | 3 hours |
Paper II | General Studies I | 250 | 3 hours |
Paper III | General Studies II | 250 | 3 hours |
Paper IV | General Studies III | 250 | 3 hours |
Paper V | General Studies IV | 250 | 3 hours |
Paper VI | Optional I | 250 | 3 hours |
Paper VII | Optional II | 250 | 3 hours |
Interview
अगर आप Mains Exam में भी पास हो जाते हैं तो आपको फिर इंटरव्यू देना होता है | यह UPSC selection process का अंतिम चरण होता है | यह यूपीएससी बोर्ड द्वारा सिविल सेवाओं के लिए उम्मीदवारों के personality और stability का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाता है | यह इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है |
IAS ऑफिसर का क्या काम होता है
एक आईएएस ऑफिसर के कई काम होते है जिसमे शामिल है :
- नीतियों को तैयार करने, लागू करने और संशोधित करने जैसे सरकारी मामलों का प्रबंधन करना एक आईएएस ऑफिसर का काम होता है |
- विभिन्न विभागों के साथ परामर्श करना भी आईएएस ऑफिसर के काम में शामिल है |
- विभिन्न योजनाओं के लिए केन्द्र सरकार की निधियों का वितरण करना |
- सरकार के द्वारा लागू योजनाओं और नीतियों का पर्यवेक्षण करना |
- प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, दंगों जैसी आपात स्थितियों से तुरंत निपटना और राहत नीतियों पर कार्य करना |
- राहत नीतियों पर कार्य करना ताकि जनता आजादी से रह सके |
इसके अलावा और भी कई काम एक आईएएस ऑफिसर को करना होता है |
आईएएस ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है (Salary of IAS Officer)
IAS ऑफिसर की सैलरी fixed नहीं होती है, इसका अर्थ है कि अर्थव्यवस्था के अनुसार वेतन में उतार-चढ़ाव होता रहता है | हालांकि, वेतन समय के साथ बढ़ता रहता है और ट्रांसपोर्ट से लेकर हाउस हेल्प तक सब कुछ सरकारी खर्चे में है |
IAS अधिकारी को प्रवेश स्तर पर मूल वेतन के रूप में 56,100 मिलते हैं फिर 16,500 ग्रेड पे मिलता है | साथ ही एक उच्च आईएएस अधिकारी का अधिकतम वेतन 2,70,000 है और इसके अलावा कुछ फैसिलिटी भी दी जाती है जैसे :
- Dearness Allowance
- House Rent Allowance
- Travel Allowance
- Transport Allowance
- Medical Allowance
FAQ (IAS से जुड़े सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवाल )
IAS के एग्जाम में negative मार्किंग होते है?
केवल Prelims का पेपर objective question का होता है और इसमें नकारात्मक अंकन होता है हर गलत जवाब के लिए 0.66 अंक काटे जाते है|
IAS ऑफिसर की शुरुआती सैलरी कितनी होती है?
56,100 एक आईएएस ऑफिसर का शुरुआती वेतन है| हालाँकि, इसमें उतार-चढ़ाव होता है और कुछ वर्षों के अनुभव के बाद यह उच्च स्तर पर जा सकता है|
एक IAS ऑफिसर की अधिकतम सैलरी कितनी होती है?
एक आईएएस ऑफिसर की अधिकतम वेतन 2,70,000 रूपये होती है|
IAS के prelims पेपर का cut-off क्या है?
पेपर 1 के लिए cut-off यूपीएससी द्वारा निर्धारित की जाती है लेकिन पेपर 2 के लिए cut-off 33% है|
IAS के एग्जाम में मुख्य परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?
मुख्य परीक्षा में 9 पेपर होते हैं| हालांकि, रैंकिंग के लिए 7 पेपर का इस्तेमाल किया जाता है और 2 पेपर क्वालिफाइंग नेचर के होते हैं|
ये भी पढ़े :
निष्कर्ष :
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको आईएएस के बारे में जानकारी दी जैसे आईएएस का फुल फॉर्म क्या होता है, आईएएस क्या है, आईएस कैसे बने, आईएस ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है इसके अलावा और भी बहुत जानकरी आज आपको इस आर्टिकल के द्वारा मिली|
अगर आपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो मुझे उम्मीद है कि आपको आईएएस के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी | अगर आपको इस आर्टिकल IAS Full Form in Hindi से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर ज़रूर बताये | अगर अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ज़रूर शेयर करें|