IPS Full Form in Hindi? अगर आप IPS से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए इस आर्टिकल पर आये हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हैं क्यूंकि आज के इस आर्टिकल में मैं आपको आईपीएस के बारे में बात करने वाले हैं जैसे IPS Ka Full Form क्या होता है, आईपीएस क्या है, आईपीएस की क्या-क्या शाक्तियाँ होती है, आईपीएस कैसे बने, आईपीएस बनने के लिए क्या-क्या ज़रूरी होता है इसके अलावा और भी बहुत से सवालों के जवाब आज आपको इस आर्टिकल से मिलेंगे तो इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े |
IPS (Indian Police Service) जो कि भारत की एक बहुत बड़ी पोस्ट है | एक आईपीएस ऑफिसर बनना बहुत लोगों का सपना होता है और इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन बहुत कम ही इसमें सेलेक्ट हो पाते है | क्यूंकि इसमें भारती होना इतना आसान नहीं होता है इसके लिए आपको बहुत से एग्जाम पास करना होता है तभी आप एक आईपीएस ऑफिसर बन सकते है |
बहुत से लोग ऐसे भी जिन्हें ये भी नहीं पता होता है कि आईपीएस क्या होता है, आईपीएस का क्या काम होता है, आईपीएस बनने के लिए कौन से एग्जाम को पास करना होता है, इसके लिए कौन-कौन से सब्जेक्ट पढ़ने पड़ते है इत्यादि | जिसकी वजह से वह आईपीएस एग्जाम में सफल नहीं पाते है क्यूंकि एक आईपीएस के एग्जाम को पास करने के लिए आपको आईपीएस के बारे में पूरी जानकारी होनी बहुत ज़रूरी है |
तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि आईपीएस का फुल फॉर्म क्या होता है और आईपीएस क्या होता है |
आईपीएस का फुल फॉर्म (IPS Full Form in Hindi)
IPS का Full Form होता है “Indian Police Service” जिसे हिंदी में “भारतीय पुलिस सेवा” कहा जाता है |
- I : Indian (भारतीय)
- P : Police (पुलिस)
- S : Service (सेवा)
आईपीएस क्या है (What is IPS in Hindi)
जैसा कि मैंने आपको बताया कि IPS का पूरा नाम Indian Police Service होता है जिसका हिंदी अर्थ भारतीय पुलिस सेवा होता है | यह भी IAS और IFS के साथ भारतीय सेवाओं की तीन भुजाओं में से एक है | IPS के लिए cadre controlling authority गृह मंत्रालय होता है | आईपीएस ने 1948 में भारतीय शाही पुलिस की जगह ले ली थी | इसके अलावा, एक IPS ऑफिसर को कानून और व्यवस्था का ध्यान रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता होती है |
एक आईपीएस ऑफिसर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के Police forces, CAPF forces (BSF, SSB, CRPF, CISF और ITBP), National Security Guards आदि को भी कमान और नेतृत्व प्रदान करते हैं | IPS सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से UPSC द्वारा दी जाने वाली 24 सेवाओं की सूची में दूसरे स्थान पर है | आईपीएस के एग्जाम के लिए हर साल लाखो स्टूडेंट आवेदन करते हैं लेकिन उनमे से कुछ ही स्टूडेंट इसमें भारती हो पाते हैं |
IAS क्या होता है और कैसे बने
आईपीएस एग्जाम के लिए योग्यताएं (Eligibility Criteria of IPS)
- आईपीएस एग्जाम के लिए कैंडिडेट को India, Nepal या Bhutan का होना ज़रूरी है |
- आईपीएस के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है |
- आईपीएस एग्जाम के लिए general category के लिए उम्र 21 से 32 वर्ष होना ज़रूरी है और इस category के कैंडिडेट 6 बार इस परीक्षा में बैठ सकते हैं |
- OBC category के लिए उम्र सीमा 21 से 37 वर्ष राखी गई है और इस category के कैंडिडेट 9 बार इस एग्जाम को दे सकते है |
- जबकि SC/ST category के लिए कोई उम्र सीमा 21 से 39 है और इस category के कैंडिडेट के लिए एग्जाम देने की कोई सीमा नहीं है इस केटेगरी के लोग जितनी बार चाहे परीक्षा दे सकते है |
- आईपीएस परीक्षा में पुरुषों के लिए general category के स्टूडेंट की लम्बाई (height) कम से कम 165cm होनी चाहिए जबकि SC/ST और OBC के लिए लम्बाई (height) 160cm होनी चाहिए और छाती (chest) 84cm होना अनिवार्य है |
- जबकि महिलाओ के लिए general category के स्टूडेंट की लम्बाई (height) कम से कम 150cm होना चाहिए तथा SC/ST और OBC के लिए लम्बाई (height) 145cm होनी चाहिए और छाती (chest) 79cm होना अनिवार्य है |
Nationality | India, Nepal, Bhutan |
Qualification | Graduation (किसी भी स्ट्रीम में) |
Age | 32 (general केटेगरी) 37 (OBC केटेगरी) 39 (SC/ST केटेगरी) |
Attempts | 6 (general केटेगरी) 9 (OBC केटेगरी) Unlimited (SC/ST केटेगरी) |
Height | 165cm (पुरुष) 150cm (महिला) |
Chest | 84cm (पुरुष) 79cm (महिला) |
आईपीएस ऑफिसर कैसे बने (How to become IPS officer)
आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए आपको सबसे पहले किसी भी स्ट्रीम से 12th क्लास पास करना होगा | 12th क्लास पास होने के बाद आपको किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना होगा | अगर आप एक आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आपको ग्रेजुएट होना ज़रूरी है तभी आप आईपीएस के एग्जाम में बैठ सकते है |
अगर आपका ग्रेजुएशन पूरा हो जाता है तो आपको UPSC एग्जाम के लिए आवेदन करना होगा या फिर आप चाहे तो ग्रेजुएशन के final year में भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है | अगर आप IAS, IPS, IRS जैसे एग्जाम देना चाहते हैं तो आपको UPSC का एग्जाम देना होता है क्यूंकि इस तरह के एग्जाम UPSC द्वारा conduct कराया जाता है |
इस एग्जाम को तीन चरणों में कराया जाता है पहला है Preliminary Exam दूसरा है Main Exam और आखिर में Interview लिया जाता है | अगर आपको आईपीएस ऑफिसर बनना है तो आपको इन तीनो एग्जाम में पास करना होगा, तो चलिए इन एग्जाम के बारे में जानते है |
Preliminary Examination
UPSC एग्जाम के लिए अप्लाई करने के बाद आपको सबसे पहले Preliminary Exam देना होता है | इस एग्जाम में 2 पेपर होते है जिसमें प्रत्येक पेपर में 200 नंबर के objective questions होते है | अगर आपको next round में जाना है तो आपको इस एग्जाम में पास होना ज़रूरी है |
paper | Questions | Marks | Duration |
---|---|---|---|
GS-I | 100 | 200 | 2 hours |
GS-II (CSAT) | 80 | 200 | 2 hours |
Main Examination
जैसे ही आप Preliminary Exam पास करते हो तो आपको Main Exam पास करना होता है जो काफी मुश्किल होता है | क्यूंकि इस एग्जाम में 9 पेपर होते है और बहुत से स्टूडेंट इस एग्जाम को पास नहीं कर पाते है | आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए आपको इस एग्जाम को पास करना बेहद ज़रूरी है | आप बिना preliminary एग्जाम को पास किये इस एग्जाम में नहीं बैठ सकते है | अगर आप आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आपको इस एग्जाम में अच्छे अंक से पास करना होगा |
Paper | Subject | Marks | Duration |
---|---|---|---|
Paper A | Compulsory Indian Language | 300 | 3 hours |
Paper B | English | 300 | 3 hours |
Paper I | Essay | 250 | 3 hours |
Paper II | General Studies I | 250 | 3 hours |
Paper III | General Studies II | 250 | 3 hours |
Paper IV | General Studies III | 250 | 3 hours |
Paper V | General Studies IV | 250 | 3 hours |
Paper VI | Optional I | 250 | 3 hours |
Paper VII | Optional II | 250 | 3 hours |
Interview
अगर आप दोनों एग्जाम में पास हो जाते हो तो उसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है | यह इंटरव्यू 275 marks का होता है जो 45 मिनट का होता है | इस इंटरव्यू में बेहद मुश्किल और ट्रिकी सवाल पूछे जाते है अगर आप इस इंटरव्यू को पास करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अच्छे से तैयार रहना होगा |
Training
जैसे ही आप इन सभी को क्लियर कर लेते हो तो इसके बाद आपको ट्रेनिंग के लिए जाना होता है | इसके लिए आपको मसूरी और हैदराबाद जैसे शहरो में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है | ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आपको पोस्टिंग दे दिया जाता है जिसके बाद आप एक आईपीएस ऑफिसर बन जाते है |
NDA क्या है इसकी तैयारी कैसे करें
समाज में आईपीएस ऑफिसर की क्या भूमिका है
IPS भारत की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार एक अत्यधिक सम्मानित और प्रतिष्ठित सेवा है | सरदार पटेल ने इसे भारतीय लोकतंत्र के सबसे बुनियादी स्तंभों में से एक के रूप में परिभाषित किया था | आइए एक नज़र डालते हैं एक IPS अधिकारी द्वारा निभाई जाने वाली भूमिकाओं पर :
- एक आईपीएस ऑफिसर को अपराधों को रोककर सार्वजनिक व्यवस्था और शांति भी बनाए रखनी होती है |
- एक आईपीएस अधिकारी को भी सीमाओं पर शांति बनाए रखनी होती है। इसके अलावा, आईपीएस में प्रवेश करने के बाद यह दिन-प्रतिदिन की ड्यूटी बनी रहती है |
- IPS अधिकारियों को महत्वपूर्ण लोगों और महत्वपूर्ण आयोजनों में भी सुरक्षा प्रदान करनी होती है |
- सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में RAW, IB, CBI, CID और CRPF का नेतृत्व और कमान करना होता है |
- केंद्र और राज्य के तहत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नीति निर्माण में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य करना होता है |
आईपीएस ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है
आईपीएस ऑफिसर की सैलरी की बात करें तो इसमें अलगअलग पोस्ट के लिए अलग-अलग वेतन दिए जाते है | इसमें सबसे कम वेतन 56,100 रूपये प्रति महिना होता है और सबसे ज़्यादा वेतन 2,25,000 रूपये प्रति महिना दिया जाता है | इसके अलावा एक आईपीएस ऑफिसर को और भी बहुत सारे फैसिलिटी दी जाती है |
IPS Rank | Salary |
---|---|
Director general of police/ director general of IB or CBI | 2,25,000 रूपये |
Director general of police | 2,05,400 रूपये |
Inspector general of police | 1,44,200 रूपये |
Deputy inspector general of police | 1,31,100 रूपये |
Senior superintendent of police | 78,800 रूपये |
Additional superintendent of police | 67,700 रूपये |
Deputy superintendent of police | 56,100 रूपये |
FAQ (IPS से जुड़े सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवाल)
एक IPS अधिकारी का प्रारंभिक वेतन कितना होता है?
एंट्री लेवल IPS ऑफिसर की सैलरी करीब 56,100 रुपये है |
क्या मैं 12th के बाद आईपीएस जॉइन कर सकता हूँ?
नहीं, अगर आईपीएस में जाना चाहते हैं तो आपको ग्रेजुएट होना ज़रूरी हैं |
निष्कर्ष :
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको आईपीएस के बारे में विस्तार से बाते जैसे IPS क्या है, IPS Ka Full Form क्या होता है, एक आईपीएस ऑफिसर कैसे बने और इसमें किस तरह के एग्जाम होते है इत्यादि | अगर आप भी एक आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं और अपने देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल से काफी जानकारी मिली होगी |
अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर ज़रूर बताये ताकि हम जल्द से जल्द आपकी परेशानी को दूर कर सके | और अगर आपको यह आर्टिकल IPS Full Form in Hindi पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ज़रूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस जानकारी के बारे में पता चल सके |