अगर आप computer या laptop के बारे में जानते है और आपने कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल किया है तो आपको यह तो पता होगा कि कंप्यूटर कीबोर्ड क्या है और इसका इस्तेमाल क्यूँ किया जाता है लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो कीबोर्ड के बारे में नहीं जानते है|
इसलिए आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कीबोर्ड के बारे में विस्तार से बताने वाला हूँ| जो लोग कीबोर्ड के बारे में पहले से जानते हैं उनके लिए भी यह आर्टिकल बहुत फायदेमंद होने वाला है क्यूंकि आज मैं कीबोर्ड के बारे में कुछ ऐसी जानकारी देने वाला हूँ जो शायद आपको पहले पता न हो|
कंप्यूटर कीबोर्ड क्या है : What is Keyboard in Hindi
कीबोर्ड मुख्य input device में से एक है जो उपयोगकर्ताओं को कंप्यूटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी में text input करने की अनुमति देता है| यह एक peripheral device है जो उपयोगकर्ता को कंप्यूटर के साथ communicate करने का सबसे बुनयादी तरीका है|
इसमें कई बटन होते हैं जो number, symbol और letter बनाते हैं और special keys जैसे windows और Alt key, जिसमें अन्य कार्य करना शामिल होता है| हम कीबोर्ड में जो भी बटन को प्रेस करते है तो वह कंप्यूटर स्क्रीन पर टाइप हो जाता है और display करता है| कीबोर्ड का डिज़ाइन typewriter कीबोर्ड से लिया गया है, और कीबोर्ड पर number और letter को इस तरह से arranged किया जाता है जिससे जल्दी टाइप करने में मदद मिलती है|
कीबोर्ड के प्रकार : Types of Keyboard in Hindi
कीबोर्ड के कई प्रकार होते है जिसमे से आज मैं आपको कुछ मुख्य कीबोर्ड प्रकार के बारे में बताने वाला हूँ|
1. Qwerty Keyboard
Qwerty कीबोर्ड सबसे लोकप्रिय और आम कीबोर्ड है| इसे पुराने typewriter के तरह बनाया गया है| Qwerty कीबोर्ड Latin-Script alphabets के लिए एक लोकप्रिय कीबोर्ड लेआउट है| Qwerty कीबोर्ड लेआउट 1878 में Remington No. 2 टाइपराइटर के एक भाग के रूप में जारी होने के बाद लोकप्रिय हो गया| यह लेआउट Christopher Sholes द्वारा बनाया गया था, लेकिन इसके निर्माण के कारण को लेकर कई myths हैं| कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने Qwerty कीबोर्ड को कॉमन लेटर कॉम्बिनेशन को अलग करने और टाइपराइटर keys को जाम होने से बचाने के लिए बनाया था|
2. Mechanical Keyboard
Mechanical कीबोर्ड एक कीबोर्ड है जिसे spring activated key switches के साथ बनाया गया है| यह high quality के साथ बनाया गया है जो आमतौर पर घर और कार्यालय दोनों में उपयोग किया जाता है| यह high durability और responsiveness के साथ लंबे जीवन के लिए डिज़ाइन किया गया है| यह crisp click sound, medium resistance, gaming performance और ultimate typing के लिए बेहतर प्रतिक्रिया प्रदान करता है| यह traditional rubber dome keyboards की तुलना में framing, switch, type print methods, functionality, PCB board, key construction, LED lighting या अन्य बेहतर सुविधाएँ प्रदान करता है|
3. Wireless Keyboard
यह एक कंप्यूटर कीबोर्ड है जो बिना किसी केबल के कंप्यूटर, लैपटॉप या टैबलेट से जुड़ा होता है| यह उपकरणों से जुड़ने के लिए radio frequency (RF), infrared (IR), या bluetooth तकनीक का उपयोग करता है| उपयोगकर्ता वायरलेस कीबोर्ड को डेस्क पर रखे बिना 0र कर सकते हैं क्योंकि यह उपयोगकर्ताओं को portability और flexibility प्रदान करता है| यह stainless steel material द्वारा डिज़ाइन किया गया है जो लंबे समय तक इसके जीवन को बढ़ाता है| यह USB receiver को कंप्यूटर में प्लग करके बहुत आसानी से सेट किया जा सकता है|
4. Ergonomic Keyboard
इस प्रकार का कीबोर्ड आपके शरीर के posture के लिए फायदेमंद होता है| कीबोर्ड को फिट करने के लिए खुद को समायोजित करने के बजाय, यह आपको आसानी से फिट करने, उपयोग में आसानी और तनाव को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है| इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अपने हाथों को मोड़ने के बजाय, यह उपयोगकर्ताओं को अपने हाथों को सीधा करने की अनुमति देता है| आम तौर पर, स्पेस-बार नियमित कीबोर्ड की तुलना में बड़ा होता है, जो तेज़ टाइपिंग की अनुमति देता है|
5. Azerty Keyboard
Azerty कीबोर्ड लेआउट अंग्रेजी Qwerty कीबोर्ड का दूसरा version है| इस प्रकार का लेआउट मुख्य रूप से फ्रांस और यूरोप के अन्य हिस्सों में उपयोग किया जाता है, हालांकि कुछ देशों में Azerty का अपना version है| इसका नाम कीबोर्ड की ऊपरी-बाएँ row पर पहले छह लगातार अक्षरों से लिया गया था| अक्षरों के स्थान के अलावा, Azerty कई अन्य तरीकों से Qwerty से भिन्न है|
6. Gaming Keyboard
एक कीबोर्ड जिसमें गेमर्स के लिए उपयोग की जाने वाली कुछ विशिष्ट keys होती हैं, उसे गेमिंग कीबोर्ड के रूप में जाना जाता है| W, S, D, A, और arrow keys का व्यापक रूप से मानक Qwerty कीबोर्ड पर गेम के लिए उपयोग किया जाता है|
Keys के प्रकार
दोस्तों आप जानते हैं कि कीबोर्ड कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है| इसमें keys के विभिन्न सेट होते हैं जो हमें कंप्यूटर में जानकारी दर्ज करने में मदद करते हैं| चाहे आप एक पत्र लिख रहे हों या numerical data की गणना कर रहे हों, आपका कीबोर्ड आपके कंप्यूटर में जानकारी दर्ज करने का मुख्य तरीका है|
एक keyboard में keys को कार्य के आधार पर निम्न 6 श्रेणियों में बांटा गया है जो इस प्रकार है:
- Function Keys
- Typing Keys
- Control Keys
- Navigation Keys
- Indicator Keys
- Numeric Keys
Function Keys
Function Keys एक कीबोर्ड में सबसे ऊपर होता है| इन्हें कीबोर्ड में F1 से लेकर F12 तक लिखा जाता है| इन keys का इस्तेमाल एक विशेष कार्य को करने के लिए होता है| इन keys की कार्यक्षमता एक program से दूसरे program में भिन्न होती है|
Typing Keys
कीबोर्ड में typing keys का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है| इसमें दोनों तरह की keys (numbers और alphabets keys) मौजूद होती है| इन keys को सामूहिक रूप से alphanumeric keys कहा जाता है| Typing Keys में सभी तरह के punctuation marks और symbols भी शामिल होते है|
Control Keys
Control keys को अकेले या अन्य keys के साथ कोई विशेष कार्य करने में उपयोग किया जाता है| एक सामान्य कीबोर्ड में आमतौर पर Ctrl key, Alt key, Window key, Esc key का उपयोग control keys के रूप में किया जाता है| इसके अलावा menu key, Pause Break key, scroll key, PrtScr key आदि भी इसमें शामिल होते है|
Navigation keys का उपयोग documents या webpages में घूमने और text editing करने के लिए किया जाता है| इनमें Arrow keys, Home, End, PageUp, PageDown, Delete और Insert शामिल होते हैं|
Indicator Keys
कीबोर्ड में तीन तरह की Indicator light होती है| Scroll Lock, Num Lock और Caps Lock जब कीबोर्ड में पहली लाइट जली होती है तो इसका मतलब होता है कि Numeric Keypad चालु है, और यदि ये बंद हो तो इसका मतलब होता है कि Numeric Keypad बंद है| दूसरी, लाइट हमें letters के Lowercase और Uppercase के बारे में संकेत करती है|
जब, ये जली होती है तो letter uppercase में होते है, और जब ये बंद होती है तो letter lowercase में होते है| और तीसरी लाइट, जिसे Scroll Lock के नाम से जाना जाता है, यह हमें scrolling के बारे में सूचना करती है|
Numeric keys
यह कीबोर्ड के दाई तरफ होती है numeric keypad जल्दी से संख्याओं को दर्ज करने के लिए आसान होता है| इसे calculator keys भी कहा जाता है| इन keys का इस्तेमाल number को लिखने और calculate करने के लिए किया जाता है|
यह भी पढ़े :
दोस्तों, आज मैंने आपको कीबोर्ड क्या है और कीबोर्ड के प्रकार के बारे में बताया और इसके कुछ keys के प्रकार के बारे में भी बताया| मुझे उम्मीद है कि आपको कीबोर्ड के बारे में काफी जानकारी मिल गई होगी| आपको यह आर्टिकल कैसा लगा यह हमें comment में ज़रूर बताये और आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ज़रूर शेयर करें|