Munawar Faruqui Biography in Hindi (Age, Education, Career, Controversies, Net-Worth) मुनव्वर फारुकी का जीवन परिचय (उम्र, शिक्षा, करियर, विवाद, नेट-वर्थ)
मनुव्वर फारुकी भारत के एक मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन है जो अक्सर धर्म और राजनीतिक कॉमेडी की वजह से विवादों में रहते हैं | यह स्टैंडअप कॉमेडियन के साथ-साथ एक अच्छे राइटर भी हैं |
आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कॉमेडियन मनुव्वर फारुकी के जीवन से जुड़ी सारी जानकारी देने वाला हूँ | जैसे; मनुव्वर फारुकी का जन्म कब और कहाँ हुआ था, इनके माता-पिता कौन है, इन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी की शुरुआत कैसे की, मनुव्वर फारुकी से जुड़े विवाद आदि | अगर इस तरह के सभी सवालो के जवाब जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े | क्योंकि इस आर्टिकल में मैंने इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से दियें हैं | तो चलिए शुरू करते हैं और मनुव्वर फारुकी के जीवन के बारे में जानते हैं |
नाम (Name) | मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) |
असली नाम (Real Name) | मुनव्वर इकबाल फारुकी |
जन्मतिथि (Date of Birth) | 28 जनवरी 1988 |
उम्र (Age) | 30 वर्ष (2022) |
जन्म स्थान (Birth Place) | जूनागढ़, गुजरात |
धर्म (Religion) | इस्लाम |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
गृह नगर (Hometown) | डोंगरी, मुंबई |
लम्बाई (Height) | 5 फीट 9 इंच |
वजन (Weight) | 64 किलोग्राम |
आंखो का रंग (Eye Color) | काला |
बालो का रंग (Hair Color) | गहरा भूरा |
पेशा (Profession) | स्टैंडअप कॉमेडियन और रैपर |
वैवाहिक स्तिथि (Marital Status) | अवैवाहिक |
नेट-वर्थ (Net-Worth) | 50 लाख |
मनुव्वर फारुकी का जन्म और परिवार (Birth and Family of Munawar Faruqui)
मनुव्वर फारुकी का जन्म 28 जनवरी 1992 को गुजरात के जूनागढ़ में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था | इनका पूरा नाम मुनव्वर इकबाल फारुकी है | इनके पिता एक ड्राईवर थे | मुनव्वर की तीन बहने हैं जिसमें से के नाम ही सामने आया है जिसका नाम शबाना है |
मुनव्वर फारुकी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई जूनागढ़, गुजरात से पूरी की | स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने जूनागढ़ के एक कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की |
मुनव्वर फारुकी का जीवन बहुत ही कष्ट भरा रहा है | साल 2002 में, गुजरात के दंगो में इनका घर पूरी तरह से तबाह हो गया था | तब इनकी उम्र सिर्फ 16 वर्ष ही थी | उसी समय इनकी माता ने आत्माहत्या कर ली थी | इसके बाद इनके पिता वहां के माहौल से तंग आकर गुजरात छोड़ने का फैसला किया और साल 2007 में मुंबई चले आये | लेकिन मुंबई आने के एक साल बाद 2008 में इनके पिता बीमार पड़ गए और बिस्तर पकड़ लिया | उस समय मुनव्वर की उम्र 17 वर्ष थी | इतनी कम उम्र में ही मुनव्वर पर अपने परिवार की सारी जिम्मेदारी आ गई थी |
इसके बाद मुनव्वर ने अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और अपने परिवार की ज़रुरतो को पूरा करने के लिए वह काम करने लगे | काम करने के साथ-साथ इन्होंने कंप्यूटर का कोर्स भी किया |
स्टैंडअप कॉमेडी करने से पहले मुनव्वर एक बर्तन की दूकान में सेल्समैन का काम करते थे | इसके बाद इन्होंने एक कंपनी में ग्राफ़िक डिज़ाइनर के रूप में भी कम किया |
इसके बाद मुनव्वर स्टैंडअप कॉमेडी से प्रभावित होकर मैक के सामने आकर चुटकुले सुनाने लगे | पहले वह इस कम को सिर्फ मनोरंजन के लिए करते थे | लेकिन धीरे-धीरे अपनी लोकप्रियता बढ़ते देख इन्होंने इस फील्ड को अपना करियर बनाने के बारे में सोचा |
जुलाई 2019 में मुनव्वर ने मुंबई के मलाड में अपना पहला एक घंटे का गुजराती शो किया | इसके बाद साल 2020 में मुनव्वर ने youtube पर अपनी कॉमेडी की विडियो अपने चैनल पर अपलोड करना शुरू किया | इन्होंने 24 जनवरी 2020 को अपना पहला विडियो youtube पर अपलोड किया जिसका टाइटल “Politics in India” था | इस विडियो के द्वारा मनुव्वर को लोग पहचानने लगे और बहुत जल्दी इन्हें youtube पर सफलता और लोकप्रियता मिलने लगी |
मुनव्वर फारुकी ज़्यादातर पॉलिटिक्स से सम्बंधित कॉमेडी करते हैं | इसका ज़्यादातर जोक नरेंद्र मोदी के सरकार पर होता है | यह एक विडियो है यहाँ मुनव्वर फारुकी साल 2020 में हुए NRC (National Register of Citizens) और दिल्ली दंगो की बाते कर रहे हैं |
फारुकी एक लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमिक है, और उन्होंने साल 2019 में अपने स्टैंडअप स्पेशल “डोंगरी टू नोवेयर” के साथ लगभग पूरे देश का दौरा किया था |
फारुकी कॉमेडियन के साथ-साथ सिंगर और रैपर भी है | इन्होंने covid-19 के दौरान अपना एक गाना रिलीज़ किया था जिसका नाम “जवाब” था | इस गाने में इनके साथ रैपर “स्पेक्ट्र” भी थे |
इसके अलावा हाल ही में Alt Balaji पर आ रहा शो “लॉक अप” के कंटेस्टेंट भी है | इस शो को कंगना रानौत होस्ट कर रही है इस शो के प्रोडूसर एकता कपूर है |
अप्रैल 2020 में मुनव्वर अपने youtube विडियो वायरल होने के बाद विवाद में आ गए थे | इस विडियो में वह भगवान राम और सीता और साल 2002 के गोधरा हत्याकांड का मजाक उड़ाते नज़र आये थे | इस विडियो में, इन्होंने उस हत्याकांड को एक फिक्शनल फिल्म के रूप में दर्शाया था जिसके डायरेक्टर अमित शाह और प्रोडूसर आरएसएस था | जिसके बाद हिंदुत्व कार्यकर्ता और शिव सेना के पूर्व अध्यक्ष रमेश सोलंकी के द्वारा मुंबई पुलिस स्टेशन में मुनव्वर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था |
इसके बाद जल्द ही इन्हें ट्विटर पर बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया गया और #ArrestMunawarFaruqui के साथ बहुत सारे ट्वीट किये गए | जिसके बाद मुनव्वर ने अनजाने में हुए उनकी गलती की वजह से सभी से माफ़ी मांगी |
इसके कुछ दिनों के बाद एक विडियो में मुनव्वर और गौर के बीच तकरार देखने को मिला था | इस विडियो में गौर मुनव्वर फारुकी पर हिन्दू देवताओं पर मजाक उड़ाने और हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगा रहे थे जिसके बाद मुनव्वर उन्हें शांति से समझाने की कोशिश करते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था | बाद में, तुकागंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कमलेश शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उनके खिलाफ हिंदू देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह का अपमान करने के आरोप का समर्थन करने के लिए कोई वीडियो सबूत नहीं था |
1 जनवरी 2021 को मुनव्वर फारुकी को इनके इंदौर शो के दौरान चार अन्य कॉमेडियन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था | मुनव्वर फारुकी पर हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए बीजेपी MLA मालिनी गौर के बेटे एकलव्य लक्ष्मण सिंह गौर ने केस दर्ज कराया था | जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने मुनव्वर फारुकी को गिरफ्तार कर लिया था |
मुनव्वर फारुकी की कुल संपत्ति करीब 50 लाख होने का अनुमान है | यह एक शो के लगभग 1.5 लाख रूपये लेते हैं | इसके अलावा इनके पास एक KTM 200 बाइक भी है |
मुनव्वर फारुकी एक भारतीय स्टैंडअप कॉमेडियन है जो पोलिटिकल कॉमेडी की वजह से लोकप्रिय है |
मुनव्वर फारुकी की उम्र 30 वर्ष (2022) है |
मुनव्वर फारुकी का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था |
निष्कर्ष :
दोस्तों आज के इस आर्टिकल (Munawar Faruqui Biography in Hindi) में मैंने आपको मुनव्वर फारुकी के जीवन के बारे में पूरी जानकारी दी है | अगर अपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो मुझे उम्मीद है कि आपको मुनव्वर फारुकी के जीवन से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी | अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर ज़रूर बताएं | और अगर आपको यह आर्टिकल (मुनव्वर फारुकी बायोग्राफी) पसंद आया है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रोश्तेदारो को ज़रूर शेयर करें |
यह भी पढ़े :